Ziona-Chana Death: मिज़ोरम से यह खबर चौंकाने वाली है, लेकिन दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया जिओना चाना का निधन हो गया है। जी हाँ, जिओना की कल यानी रविवार को मिजोरम के बकतावांग तलंगनम गांव में मृत्यु हो गई। आपको बता दे कि उनके परिवार में फ़िलहाल 38 पत्नियां, 89 बच्चे और 33 पोते और कई परपोते हैं।
Ziona-Chana Death News
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिजोरम में 38 पत्नियों और 89 बच्चों वाले दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया जिओना चाना का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. जिओना चाना (Ziona-Chana Death) के निधन की सीएम जोरमथांगा ने जानकारी दी है. मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, “मिजोरम में उनका गांव और बक्तवांग तलंगनम उनके परिवार के कारण राज्य में एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण बन गया है।”
मिली जानकारी के मुताबिक, जियोना चाना का परिवार 100 कमरों वाले चार मंजिला मकान में रहता है। यह बिलकुल स्वतंत्र परिवार है। सबसे खास बात चाना फॅमिली के अधिकांश सदस्य किसी न किसी व्यापार में लगे हुए हैं। उन्होंने आधिकारिक रिकॉर्ड में, राज्य में कांग्रेस सरकार की नई गरीब समर्थक भूमि उपयोग नीति के तहत योजनाओं का सबसे अच्छा उपयोग किया है।
Ziona Chana Death News on Twitter
With heavy heart, #Mizoram bid farewell to Mr. Zion-a (76), believed to head the world’s largest family, with 38 wives and 89 children.
Mizoram and his village at Baktawng Tlangnuam has become a major tourist attraction in the state because of the family.
Rest in Peace Sir! pic.twitter.com/V1cHmRAOkr— Zoramthanga (@ZoramthangaCM) June 13, 2021
वर्तमान में उनके परिवार में करीब 200 लोग हैं। जिओना चाना (Ziona-Chana Death) का रविवार को मिजोरम के बक्तवांग तलंगनम गांव में निधन हो गया। उनके परिवार में 38 पत्नियां और 89 बच्चे हैं। इसके अलावा परिवार में 33 नाती-पोते और कई परपोते भी मौजूद हैं। इस परिवार में सबसे अपने-अपने काम बटें हुए है, किसी प्रकार का कोई झगड़ा भी नहीं होता है। इतने बड़े परिवार को जिओना चाना बखूबी संभाल रहे थे। उनके निधन के बाद अब इस परिवार का मैनेजमेंट कैसे चलेगा यह बात काफी अहम् है।
यूँ तो यह परिवार कई बार सुर्ख़ियों में भी रहा है एक टीवी विज्ञापन में भी इस परिवार का जिक्र किया गया है। आपने वह विज्ञापन भी देखा होगा।
लेटेस्ट News Updates के लिए फ्रीकी फंटूश का FACEBOOK पेज फॉलो करें !
यह भी पढ़ें…