Gate of Heavens 999: ये दुनिया रहस्यों से भरी हुई है। मानव सदियों से इनके बारे में जानने की जिज्ञासा रखता है। लोगों को जब अचानक से इनके बारे में पता चलता हैं, तो इंसान इनके इतिहास को खोजने लग जाता है। चीन में ऐसा ही विचित्र नजारा देखने को मिला है। साल 2021 में चीन के गुआंग्शी के लेये काउंटी में सिंकहोल मिला। ये होल इतना गहरा है कि पूरा संसार इसमें समा सकता है। स्थानीय लोगों ने इस विशालकाय गड्ढे को ‘स्वर्ग का गड्ढा’ (Gate of Heavens 999) कहना शुरू कर दिया।
इसकी खूबसूरती और गहराई को देखकर लोगों ने इसे स्वर्ग का गड्ढा या रास्ता कहना शुरू कर दिया, लेकिन ये पहली प्रकृति संरचना नहीं है, जिसे चीन के लोगों ने ये खास नाम दिया है। चीन में ही 5000 फीट की ऊंचाई पर एक ऐसी गुफा है, जिसे दुनियाभर में ‘स्वर्ग का रास्ता'(Gate of Heavens 999) के नाम से जानते हैं। जानकारी के अनुसार, यह गुफा प्रकृतिक तौर पर तैयार हुई है।
Gate of Heavens 999 सीढ़ियां
इस स्वर्गनुमा गुफा तक पहुंचने के लिए लोगों को लगभग 999 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है। चीन में बादलों के बीच घिरी यह गुफा देखने में बेहद खूबूसरत हैं। खुले आसमान में बादलों के बीच से झांकती यह गुफा प्रकृति का बेहतरीन नमूना है। इसी कारण से लोग इसे स्वर्ग का दरवाजा भी कहने लगे।
इस जगह पर पहले वाटरफॉल भी हुआ करता था, जो सिर्फ 152 मिनट के लिए ही दिखाई देता था और अचानक गायब हो जाता था। इस विचित्र वाटरफॉल का पानी 1500 फीट की ऊंचाई से नीचे गिता था, लेकिन अब यह वाटरफॉल गायब हो चुका है। लोगों का कहना है कि इस स्वर्ग के दरवाजे की गुफा खजाने से भरी है। इस खजाने की तलाश कई बार की गई, लेकिन हर बार असफलता मिली। दुनिया का कोई व्यक्ति आज तक इस खजाने तक नहीं पहुंच सका है।
आप इस गुफा तक केबल वे और सड़क के मधय से पहुँच सकते है। इस गुफा तक पहुंचने के लिए 24459 फीट का केबव वे बनाया गया है। यह केबल वे दुनिया के सबसे बड़े केबल वे के नाम से जाना जाता है। इस गुफा का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चूका है। अगर आप भी इस स्वर्ग की गुफा (Gate of Heavens 999) को देखना चाहते है, तो गर्मियों की छुट्टियों में यहाँ जाने का प्लान बना सकते है। यह गुफा एक पर्वत के ऊपर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें-