Tiger pic

Top 5 dangerous forests in India: यहाँ जाना मतलब मौत को बुलाना

Top 5 dangerous forests in India: भारतीय संस्कृति पूरी दुनिया में मशहूर है। जो भी विदेशी व्यक्ति या पर्यटक यहाँ आता है, वो यहाँ की संस्कृति सभ्यता, प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक धरोहर का दिवाना हो जाता है। इतना ही नहीं, भारत के बड़े-बड़े और घने जंगलों और वन्य प्राणियों को देखकर मंत्रमुग्ध हो जाता है। इसी कारण से भारत को हरा-भरा और एक सुंदर देश भी कहा जाता है। पर्यटक भारत के खतरनाक जंगलों में फोटोग्राफी करने विशेष तौर पर जाते है, जो बहुत ही खौफनाक और विचित्र है। आज हम आपको 5 ऐसे ही डरावने और प्रसिद्द जंगलों के बारे में बताने वाले है, जहां जाना आपके लिए साहसिक और खतरनाक हो सकता है। चलिए जानते हैं इन खतरनाक जंगलों के बारे में…

सुंदरवन जंगल पश्चिम बंगाल

Top 5 dangerous forests in India

पहले नंबर पर पश्चिम बंगाल का सुंदरवन जंगल आता है। सुंदरवन भारत के खतरनाक जंगलों में से एक है। यह भारत के पश्चिम बंगाल में स्थित है। भारत में गंगा नदी के डेल्टा पर यह सुंदरवन स्थित है। लगभग 10,000 स्क्वायर किलोमीटर में ये जंगल फैला हुआ है। विश्वभर में रॉयल बंगाल टाइगर नाम से यह जंगल काफी प्रसिद्द है। इतना ही नहीं, इस जंगल में खारे पानी के मगरमच्छ भी बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। सबसे ख़ास बात यहाँ सुंदरवन के डेल्टा में देश की सबसे पवित्र नदियों जैसे गंगा, ब्रह्मपुत्र, पद्मा और मेघना आदि नदियों का समुद्र से मिलाप होता है।

गिर जंगल गुजरात (Top 5 dangerous forests in India)

Gir national park Gujarat

भारत का दूसरा सबसे बड़ा गिर का जंगल है और यह गुजरात राज्य में है। आपको बता दे कि गुजरात राज्य में स्थित गिर का जंगल एशियन शेरों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। गिर जंगल सोमनाथ से लगभग 43 किलोमीटर उत्तर पूर्व की तरफ और जूनागढ़ से 60 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की तरफ स्तिथ है। यह जंगल 1,412 स्क्वायर किलोमीटर में फैला हुआ है। गिर के जंगल में से 258 किलोमीटर स्क्वायर भाग पूरी तरीके से संरक्षित किया गया। वहीँ 1,153 किलोमीटर स्क्वायर भाग एक वन्य जीव अभ्यारण्य है। जानकारी के मुताबिक, गिर जंगल विश्व में पहला ऐसा जंगल है, जहां पर एशियन शेर भी पाए जाते हैं।

खासी पहाड़ों का जंगल मेघालय

Khasi Hills Forest images

ऐसा माना जाता है कि यह फारेस्ट भारत का तीसरा सबसे बड़ा जंगल है। यह जंगल मेघालय में पड़ने वाला खासी के पहाड़ों के बीच स्थित वर्षा वन है। क्यूंकि इसके दक्षिण में चेरापूंजी स्थित होने के कारण यह वन साल के हर दिन वर्षा से भीगा हुआ रहता है। खासी पहाड़ों का जंगल (Top 5 dangerous forests in India) लगभग 1,978 मीटर की ऊंचाई पर है। भारत के मेघालय में स्थित यह जंगल काफी बड़े एरिया में फैले हैं।

नामडाफा जंगल अरुणाचल प्रदेश

Namdapha Forest, Arunachal Pradesh

चौथे स्थान पर भारत का सबसे बड़ा जंगल नामडाफा आता है। यह जंगल अरुणाचल प्रदेश में स्थित है, जो 1,985 स्क्वायर किलोमीटर में फैला। चूँकि यह भारत का सबसे ठंडा क्षेत्र है और इस जंगल में ऐसे-ऐसे जानवर पाए जाते हैं जो भारत में और कहीं नहीं मिलते हैं। इसलिए इन जंगलों में लाल पांडा, लाल लोमड़ी जैसे जानवर विशेषतौर पर पाए जाते हैं।

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क उत्तराखंड

Jim Corbett National Park, Uttarakhand

जंगलों में जंगल, जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क भारत का 5th सबसे बड़ा जंगल है। बता दे कि विलुप्त होते शेर के संरक्षण के लिए यह जंगल 1936 में बनाया गया था। उत्तराखंड राज्य के नैनीताल शहर में स्थित जिम कॉर्बेट 520 स्क्वायर किलोमीटर के क्षेत्र में है। यह जंगल खासतौर पर बंगाल टाइगर के लिए प्रसिद्द है। इसके अलावा जिम कार्बेट जंगल को भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय पार्क (Top 5 dangerous forests in India) भी कहा जाता है।

यह भी पढ़ें –

Chatillon Car Graveyard Jam: यहाँ पिछले 75 सालों से लगा भारी ट्रैफिक जाम, आज तक नहीं हटा