Viral Video सोशल मीडिया पर दिल छूने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूल्हा उत्साह में मांग भरते समय कुछ ऐसा कर जाता है, जिसे देख सभी लोग हंसने लगते हैं। वहीं, दुल्हन शरमा जाती है। आजकल की शादी में अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लड़के और लड़की दोनों अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ अलग करना चाहते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा इस वीडियो में देखने को मिल रहा है।
जब दूल्हा मांग भरने के समय कुछ ऐसा करता है कि लोग हक्के बक्के रह जाते हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किसी जगह पर वैवाहिक कार्यक्रम किया जा रहा है। इसमें वर और वधु दोनों एक साथ बैठे हैं और पंडित जी मंत्र उच्चारण कर विवाह करा रहे हैं। वहीं, अतिथिगण वर और वधु के आसपास खड़े होकर विवाह देख रहे हैं। तभी पंडित जी वर को मांग भरने के लिए कहता है। यह समय बेहद अनमोल होता है।
सनातन धर्म में सिंदूर दान का विशेष महत्व है। इस विधि के होने के साथ ही वर और वधु एक दूसरे के हो जाते हैं। आसान शब्दों में कहें तो सिन्दूर दान के बाद विवाह कार्यक्रम संपन्न माना जाता है। दूल्हा चुटकी में सिंदूर लेकर दुल्हन की मांग भर देता है। इसके बाद किस कर लेता है। यह देख दुल्हन शरमा जाती है। साथ ही मंद-मंद प्रफुल्लित भी हो जाती है। वहीं, उपस्थित अतिथि देखकर आश्चर्य प्रकट करने लगते हैं।
Viral Video of marriage on Instagram
View this post on Instagram
Viral Video : पास में खड़ी दुल्हन की सहेलियां मुस्कराने लगती हैं। यह दृश्य बेहद प्यारा है। वीडियो देख ऐसा लगता है कि शादी समारोह दक्षिण भारत का है। लोग दक्षिण भारत के गेटअप में हैं। इस वीडियो को wedlookmagazine ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो को सैकड़ों लोगों ने पसंद किया है। वहीं, यूजर ने दूल्हे की हरकत को पसंद किया है। एक यूजर ने लिखा है- बेहद प्यारा है।
अजब-गजब जगत (Amazing Facts) की ऐसी ख़ास खबरों को प्राफ्त करने के लिए आप हमारी वेबसाइट फ्रीकी फंटूश का फेसबुक पेज लाइक करें और सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें. समय-समय पर प्रकाशित लेख के Notification आपको अपने मोबाइल पर मिलते रहेंगे.
यह भी पढ़ें –