The White Tiger नेटफ्लिक्स की फ़िल्म “द व्हाइट टाइगर” का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। आप को बता दे कि ”द व्हाइट टाइगर“ फिल्म इसी नाम से 2008 में आये अरविंद अडिगा के नॉवल पर आधारित है। इस फ़िल्म में प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव के साथ आदर्श गौरव मुख्य भूमिकाओं में हैं। आदर्श की यह पहली फ़िल्म है। ”द व्हाइट टाइगर“ नॉवल ने 40वां बुकर प्राइज़ जीता था। द व्हाइट टाइगर में मुख्य रूप से ग़रीबी, जाति, धर्म, राजनीति, भ्रष्टाचार पर कमेंट किया गया है।
फ़िल्म की कहानी आदर्श गौरव के किरदार बलराम के ज़रिए कही गयी है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव अमीर एनआरआई कपल के रोल में हैं, जो किसी काम से भारत आते हैं। बलराम उनके यहां ड्राइवर की नौकरी करता है। वो समाज के वंचिक वर्ग से आता है। Climax की बात करें तो कुछ हैरतअंगेज़ Twist के बाद बलराम अपनी ज़िंदगी बदलने में कामयाब हो जाता है। द व्हाइट टाइगर अंग्रेज़ी भाषा में बनायी गयी है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर फ़िल्म का फ़र्स्ट लुक ट्रेलर पोस्टर शेयर करके बताया कि फ़िल्म दिसम्बर में कुछ चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी और उसके बाद 22 जनवरी 2021 को नेटफ्लिक्स पर आएगी। प्रियंका ने कुछ दिन पहले द व्हाइट टाइगर के स्टिल्स शेयर किये थे और बताया था कि फ़िल्म में उनके किरदार का नाम पिंकी मैडम है, जो अमेरिका में पहली पीढ़ी की प्रवासी हैं। वो अपने पति के साथ भारत आती है, जो बिज़नेस के सिलसिले में ट्रैवलिंग कर रहा है। और फिर… ज़िंदगी एक नया मौड़ ले लेती है। इस फिल्म में “पिंकी मैडम“ बेहद ख़ास किरदार है, जिसे कहानी में पेश करना बहुत ही इंटरेस्टिंग रहा। यह ऐसी कहानी है, जो सामाजिक मुद्दों पर आधारित है!
वही इसके डायरेक्शन की बात करें तो – द व्हाइट टाइगर को रामिन बहरानी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक अन्य पोस्ट में लिखा कि – ”उन्होंने “The White Tiger” नॉवेल कई साल पहले पढ़ी थी और वे अरविंद अडिगा की इस पॉवरफुल कहानी की गिरफ्त में आ गयी। इसलिए जब इस पर फ़िल्म बनाने की बात सुनी तो मुझे पता था कि मुझे इसका हिस्सा बनना है- एक्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूसर और सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर, यह मेरे लिए काफी सम्मान की बात है।
The White Tiger Trailer
Director: Ramin Bahrani Writers: Aravind Adiga (book), Ramin Bahrani (screenplay) | 1 more credit » Stars: Priyanka Chopra, Rajkummar Rao, Adarsh Gourav |
Follow Us On…
Facebook – https://www.facebook.com/freakyfuntoo…
Twitter- https://twitter.com/freakyfuntoosh3
Linkedin- https://www.linkedin.com/pulse/activi…
Pinterest- https://in.pinterest.com/freakyfuntoosh/