Surya Grahan 2021: इस बार ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण का प्रभाव सम्पूर्ण संसार पर पड़ रहा है। जीवन में इस ग्रहण के अच्छे और बुरे प्रभावों का सामना सभी को करना पड़ता है। ग्रहण के समय कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित है। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून यानि कल लगेगा। सूर्य ग्रहण कल दोपहर 1:42 बजे शुरू होगा और शाम 06:41 बजे समाप्त होगा। खास बात यह है कि यह ग्रहण वलयाकार होगा।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि जब सूर्य का लगभग 99 प्रतिशत भाग चंद्रमा की छाया में छिपा होता है और सूर्य एक चमकीले वलय जैसा दिखता है। इसे वलयाकार सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2021) कहते हैं। सबसे खास बात, कल शनि जयंती और ज्येष्ठ अमावस्या भी है। यह सूर्य ग्रहण इसलिए भी खास है क्योंकि शनि जयंती पर करीब 148 साल बाद पूर्ण ग्रहण बन रहा है। इससे पहले शनि जयंती पर सूर्य ग्रहण 26 मई 1873 को हुआ था। जानकारी के अनुसार भारत में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। जानिए, इस सूर्य ग्रहण का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
Surya Grahan 2021 Impact on Zodiac
सूर्य ग्रहण के दौरान मिथुन राशि वालों को कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप शेयर बाजार में निवेश करने की सोच रहे हैं तो इस फैसले को फिलहाल टालना ही आपके लिए उचित होगा।
वृषभ राशि वाले जातक को सूर्य ग्रहण के दौरान स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्चे बढ़ेंगे। रिश्ते के मामले में भी वृषभ राशि वालों के लिए यह समय अच्छा नहीं माना जाता है। बेहतर होगा सावधानी बरतें।
ज्योतिषियों के अनुसार तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2021) अशुभ साबित हो सकता है। गर्भवती महिलाओं को इस समय विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कार्यस्थल की बात करें तो आपका मन नौकरी और व्यवसाय दोनों में काम करने के लिए नहीं रहेगा। आप खुद को तनावग्रस्त महसूस कर सकते हैं।
अब बात करते है सिंह राशि वाले जातक की। इन के लिए यह सूर्य ग्रहण काफी परेशानी लेकर आ सकता है। इस समय आपको बहुत सोच समझकर पैसा खर्च करना चाहिए। हो सके तो कम से कम खर्च करें।
कल यानी 10 जून का सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2021) मकर राशि के जातकों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। इस समय आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। अगर आप इस समय नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इस विचार को त्याग दें। जहाँ काम कर रहे है, वहीँ करते रहे।
यह भी पढ़ें…