Satan Shoes Dispute: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, MSCHF ने मशहूर रैपर लील नास एक्स के साथ मिलकर ये जूते उतारे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जूते में Nike का लोगो Swoosh भी इस्तेमाल किया गया है।
अमेरिकी फुटवियर निर्माता कंपनी नाइक ने एक विशेष प्रकार के शैतान जूते बनाने के लिए MSCHF पर मुकदमा दायर किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, MSCHF ने मशहूर रैपर लील नास एक्स के साथ मिलकर ये जूते उतारे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जूते में Nike का लोगो Swoosh भी इस्तेमाल किया गया है।
नाइक ने कंपनी पर अपनी अनुमति के बिना जूते पर अपने लोगो का उपयोग करने का आरोप लगाया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर शैतान शूज की काफी चर्चा है। बड़ी संख्या में लोग इसकी तीखी आलोचना कर रहे हैं।
MSCHF x Lil Nas X “Satan Shoes” 🏹
👟Nike Air Max ’97
🩸Contains 60cc ink and 1 drop of human blood
🗡️666 Pairs, individually numbered
💰$1,018
🗓️March 29th, 2021 pic.twitter.com/XUMA9TKGSX— SAINT (@saint) March 26, 2021
शैतान के जूते को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जूते पर एक उलटा क्रॉस का निशान है और इसके अलावा पेंटाग्राम (पंचकोन) का भी निशान है। साथ ही, बाइबल के ल्यूक का भी उल्लेख किया गया है। कई उपयोगकर्ता इस कदम को भगवान का अपमान महसूस कर रहे हैं। ऐसे में वे इसकी काफी आलोचना कर रहे हैं।
जूता बनाने वाली कंपनी के अनुसार, इस जूते में मानव रक्त की एक बूंद का भी इस्तेमाल किया गया है। 666 जोड़ी जूते MSCHF द्वारा लॉन्च किए गए हैं। मान्यताओं के अनुसार, इस संख्या को शैतान का संकेत भी कहा जाता है। इस जूते की कीमत 1018 डॉलर है। अगर इस जूते की कीमत के बारे में भारतीय रुपये में बात करें तो इसकी कीमत लगभग 75 हजार रुपये है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि MSCHF ने कोई विवादित उत्पाद लॉन्च किया है। इससे पहले भी कंपनी ने कई अजीब प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं।