Dulais River Video: यह वायरल वीडियो 2 दिन पहले यानी 15 अप्रैल का है। वेल्स में बहने वाली दुलाइस नदी का पानी अचानक सफेद हो गया। नदी में पानी की जगह दूध बहने लगा, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। यह वीडियो सोशल मीडिया ट्विटर पर काफी वायरल हो रहा है।
यूनाइटेड किंगडम में एक आश्चर्यजनक घटना देखी गई। दरअसल, वहां कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद अचानक वहां की एक नदी में दूध बहने लगा। यह देखकर वहां के स्थानीय लोग हैरान रह गए। दरअसल, 15 अप्रैल को वेल्स में बहने वाली दुलाइस नदी का पानी अचानक सफेद हो गया। नदी में पानी की जगह दूध बहने लगा। नदी में दूध बहता देख लोग हैरान रह गए। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि दूध से भरा एक ट्रक नदी के पास दुर्घटना में पलट गया, जिसके कारण टैंकर का पूरा दूध नदी में ही बहने लगा। इसके कारण नदी का पूरा पानी सफेद हो गया।
नदी में दूध बहने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल कार्मेर्थशायर में दूध से भरा एक टैंकर पलट गया। इसके कारण नदी का पूरा पानी सफेद हो गया। यह दूध बहकर नदी में मिल गया। प्राकृतिक संसाधन वेल्स ने दूध की गुणवत्ता के बारे में कुछ भी उल्लेख नहीं किया है। हालाँकि, नदी का पानी इसी वजह से सफेद हो गया, इस बात की पुष्टि हो गई है।
Dulais River Video on Twitter
When a milk tanker overturns in the river #llanwrda #wales #milk pic.twitter.com/vnyhr5FXBi
— May 🏴 (@MayLewis19) April 14, 2021
दूला नदी का सफेद पानी काफी लंबे समय तक बहता रहा। इसे देखने के बाद लोग हैरान थे कि नदी का पानी सफेद कैसे हो गया। लोग अपने घरों से बाल्टी और बर्तन लेकर भागे और दूध का भंडारण करते देखे गए। लेकिन, इसकी गुणवत्ता को लेकर अभी भी संदेह है। कई लोगों ने पहले इसे चमत्कार माना। लेकिन बाद में, सभी ने नदी के पानी को सफेद रंग में बदलने का कारण समझा। (Dulais River Video)