Shinzo Abe Death Video: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe passes away) नहीं रहे। शुक्रवार की सुबह उन पर अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया था। यह हमला उन पे तब हुआ जब शिंजो आबे नारा शहर में भाषण दे रहे थे। अज्ञात हमलावर ने पीछे से उन पर 2 गोलियां चलाईं। गोली लगने से शिंजो आबे जमीन पर गिर पड़े और उनके शरीर से खून बहने लगा।
मिली जानकारी के अनुसार, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का आज निधन हो गया है। अज्ञात व्यक्ति ने शुक्रवार की सुबह उन पर हमला किया गया था। आबे नारा शहर में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। भाषण जे दौरान अचानक उन पर हमला हो गया। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी सुबह ट्वीट करके उनके ठीक होने की कामना की थी।
Shinzo Abe Death Video हुआ वायरल
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को शूट (Shinzo Abe shot dead) किए जाने का एक नया वीडियो सामने आया है. इसमें हमलावर पीछे से आबे पर फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। इस हमले के बाद चरों तरफ धुंआ ही धुंआ हो जाता है। हमलावर ने अपना अपराध काबुल कर लिया है। शिंजो आबे से असंतुष्ट होने के कारण उसने आबे पर हमला किया।
Shinzo Abe Death Video on Twitter
Second video shows the attempted assassination of former Japanese Prime Minister Shinzo Abe
NOTE: Video not graphic, but viewer discretion is advised pic.twitter.com/BZNGHP78ds
— BNO News (@BNONews) July 8, 2022
ट्विटर पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिंज़ो आबे के फोल्लोवेर्स और जनता को आप साफ़ देख सकते है। स्थानी मीडिया के अनुसार, यह हमला 11 बजे के लगभग हुआ।
जापान में ऊपरी सदन यानी अपर हाउस के चुनाव है। इसी के चलते शिंज़ो आबे भाषण दे रहे थे। हमलावर गोली चलाने के बाद भागना चाहता था, लेकिन पकड़ा गया। जापान में ठीक इसी तरह, 90 साल पहले भी नेवी के 11 अफसरों ने उस समय के तत्कालीन प्रधानमंत्री इनुकाई सुयोशी की हत्या कर दी थी।
यह भी पढ़ें –