Highland parade shooting video: हाइलैंड पार्क के नजदीक स्वतंत्रता दिवस की परेड के दौरान गोलाबारी से भगदड़ मच गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के शिकागो शहर में हाईलैंड पार्क के निकट यह घटना हुई है। इस घटना पर तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस ने बीते सोमवार को एक संदिग्ध आदमी को गिरफ्तार किया है। पकङे गए संदिग्ध का नाम रॉबर्ट क्रिमो उम्र 22 वर्ष है।
स्थानीय जानकारी के अनुसार, इस संदिग्ध को इलिनॉइस के हाईलैंड पार्क शहर में तलाशी के बाद हिरासत में लिया गया था. स्थानीय लेक काउंटी शेरिफ कार्यालय से इसके बारे में जानकारी प्राफ्त हुई है। कार्यालय ने कहा कि क्रिमो “हिरासत में था।” लेकिन इससे पहले, पुलिस ने चेतावनी भी दी थी कि उसके पास शस्त्र था और “बहुत खतरनाक” है।
इस बंदूकधारी संदिग्ध ने दुकान की छत से परेड करते लोगों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। इस भयानक घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया Twitter पर काफी वायरल (Viral) हो रहा है। आप देख सकते है कि फायरिंग के बाद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं।
Highland parade shooting video
The moment the crowd realized there had been mass shooting in Highland Park, Illinois, at their fourth of July parade. Unfortunately there’s nothing more American than this tragedy. pic.twitter.com/beXt9uYP3F
— Read Wobblies and Zapatistas (@JoshuaPotash) July 4, 2022
घटना के बारे में आपातकालीन अधिकारियों ने भी इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लगभग दो दर्जन लोगों में कई मासूम बच्चे भी शामिल हैं। फिलहाल घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। घायलों में कुछ की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है। बता दे कि, जानकारी के अनुसार इस हमले में छह लोगों की मौत हो चुकी है।
अमेरिका के शहर में हाईलैंड पार्क की सड़कों पर गोलियों की बौछार के दौरान लोगों में दहशत फेल गई। लोग अपनी जान बचने के लिए सड़कों पर भागने लगे। इतना ही नहीं, कई लोग तो फुटपाथ पर बैठकर परेड देख रहे थे। जैसे ही गोलियां चली, वे भागने लगे।
इस वायरल वीडियो (Highland parade shooting video) में पीछे “बंदूक की गोली” की आवाज और लोगों के चीखने चिल्लाने की आवाज आ रही है। लेक काउंटी शेरिफ कार्यालय ने अपने बयान में कहा कि गोलीबारी “स्वतंत्रता दिवस परेड मार्ग में” हुई थी। अमेरिका के शिकागो शहर के एक उपनगर में 4 जुलाई 2022 की परेड के दौरान कई लोगों को गोली मार दी गई थी।
यह भी पढ़ें –